Type Of Computer

Type Of Computer
कम्प्यूटर का प्रकार
कंप्यूटर का वर्गीकरण कंप्यूटर का वर्गीकरण उनके प्रदर्शन आकार तथा कीमत के आधार पर भी किया जा सकता है. कंप्यूटर का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करता है कि वह डाटा किस गति से सर्वधिक करता है, इसकी संग्रहण क्षमता तथा इनपुट व आउटपुट डिवाइस को संचालन करने की छमता कितनी है. गणना की क्षमता के आधार पर कंप्यूटर को इस प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है:-
माइक्रो कंप्यूटर
मिनी कंप्यूटर
मेनफ्रेम कंप्यूटर
सुपर कंप्यूटर

माइक्रो कंप्यूटर(Micro Computer) PC computer
माइक्रो कंप्यूटर को पर्सनल कंप्यूटर भी कहा जाता है. इनकी  संवर्धन गति सीमित होती है. यह कठिन कार्य करने के लिए उपयोग किया जाता है. यह मुख्यतः डेस्कटॉप  पब्लिसिंग, एकाउंटिंग, सांख्यिकी विश्लेषण तथा ग्राफिक डिजाइनिंग के लिए उपयोग किया जाता है. IBM, PC, PS2 तथा MACINTOSH माइक्रो कंप्यूटर के कुछ उदाहरण है.

पर्सनल कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के होते हैं:-
डेक्सटॉप जो एक डेट पर रखे जा सकते हैं .
लैपटॉप जो कि आप की गोद में रखे जा सकता है.
पामटॉप जो कि आप की हथेली पर रखे जा सकते हैं

मिनी कंप्यूटर(Mini Computer)
मिनी कंप्यूटर छोटे तथा सामान्य उपकरण उपयोग के लिए होते हैं. मिनी कंप्यूटर, माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में अधिक जटिल कार्य कर सकता है. यह मध्यम आकार के संगठनों में डाटा प्रोसेसिंग तथा प्रयोगों के परमाणु का विश्लेषण करने के काम में आता है. यह उत्पादन प्रक्रिया पर नियंत्रण तथा नियंत्रण के लिए भी काम में आता है.
PDP 11/42 तथा VAX 11  आदि मिनी कंप्यूटर के कुछ उदाहरण है.

मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframes Computer )
मिनी कंप्यूटर की तुलना में मेनफ्रेम ज्यादा शक्तिशाली है ,  अधिक तेज तथा महंगे होते हैं. इनकी सवर्धन तेज होती है और यह जटिल प्रकार की कंप्यूटर के लिए उपयोग होता है. यह बड़े पैमाने पर डेटा का संग्रह कर सकते हैं. यह वाइड एरिया नेटवर्क( Wide Area Network) मैं कार्य करते हैं. इस नेटवर्क में उपग्रह के जरिए संचार के कार्य एक देश से दूसरे देश में होते हैं.IBM 3000  सीरीज तथा UNIVAC 11800 मेन फिल्म के कुछ उदाहरण है.

सुपर कंप्यूटर(Super Computer)

मेनफ्रेम कंप्यूटर की तुलना में सुपर कंप्यूटर ज्यादा शक्तिशाली तथा तेज होता है. यह सबसे महंगे कंप्यूटर होते हैं. संसार में करीब 500 सुपर कंप्यूटर है.  इन कंप्यूटर्स का प्रयोग मौसम की भविष्यवाणी, जैव चिकित्सा, वैज्ञानिक तथा एयरक्राफ्ट डिजाइन के लिए प्रयोग किया जाता है. इनका उपयोग व्यवसायिक उद्देश्यों जैसे ऑटोमोबाइल डिजाइनिंग के लिए भी किया जाता है भारत के पास सुपर कंप्यूटर की एक सीरीज है जिस परम(PARAM) कहा जाता है इसका विकासC-DAC  के द्वारा किया गया है.

0 Response to "Type Of Computer"

Post a Comment